Assam के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से करीब 33,500 लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2023

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ की स्थिति खतरनाक बनी रही और कई गांव, कस्बे एवं खेत जलमग्न हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए बृहस्पतिवार तक राज्य के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार और सोमवार के लिए कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव जिलों में भारी (24 घंटे में 7-11 सेंटीमीटर) से बहुत भारी (24 घंटे में 11-20 सेंटीमीटर) और अत्यधिक भारी बारिश (24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक) के पूर्वानुमान के साथ रेड अलर्ट जारी किया।

लखीमपुर में सर्वाधिक करीब 25,200 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3,800 से अधिक लोग और तिनसुकिया में लगभग 2,700 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन तीन जिलों में 16 राहत वितरण केंद्र चलाने के अलावा एक राहत शिविर संचालित कर रहा है, जहां नौ लोगों ने आश्रय लिया है। एएसडीएमए ने बताया कि वर्तमान में 142 गांवों में पानी भरा है और पूरे असम में 1,510.98 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वनाथ, बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी जिलों में भारी कटाव देखा गया है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh के खरगोन में अवैध शराब के कथित कारोबारी की हत्या, चार गिरफ्तार

दीमा हसाओ और करीमगंज में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाओं की सूचना मिली है। सोनितपुर, लखीमपुर, कछार, धेमाजी, गोलपारा, नागांव, उदलगुरी, चिरांग, डिब्रूगढ़, कामरूप, कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, बोंगाईगांव, माजुली, मोरीगांव, शिवसागर और दक्षिण सलमारा में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र, एनएच रोड क्रॉसिंग पर पुथिमारी और कामपुर में कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पुथिमारी और कोपिली ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर