सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन ! कांग्रेस के 62 विधायक उनके आवास पहुंचे, परगट सिंह बोले- CM को जनता से मांगनी चाहिए माफी

By अनुराग गुप्ता | Jul 21, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को मिल चुकी है फिर भी अमरिंदर सिंह और उनके बीच का विवाद समाप्त होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इसी बीच कांग्रेस के 62 विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अमृतसर आवास पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ज्योतिषी की भविष्यवाणी, सिद्धू के अध्यक्ष बनने से पंजाब कांग्रेस में बढ़ेगी और चिंगारी 

उन्होंने कहा था कि ये खबरें पूरी तरह झूठी हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह से मिलने के लिये समय मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। वह तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गईं अपमानजक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते।इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर के सफर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की हवा- लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए। चंडीगढ़ से अमृतसर

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द