अयोध्या में सपा परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे अबू आसिम आजमी

By सत्य प्रकाश | Oct 26, 2021

अयोध्या। परिवर्तन यात्रा लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी आज अयोध्या पहुँचे। जहाँ  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गर्मजोशी के साथ  सपा पार्टी के पूर्व राज मंत्री पवन पांडे व गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया गया। 

इसे भी पढ़ें: फैजाबाद जंक्शन बना अयोध्या का कैंट स्टेशन, संतों ने सरकार को दी बधाई

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने पर अबू आजमी ने कहा कि हमें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई मैं खुद ही भ्रमण कर रहा हूं देश प्रदेश में अच्छे लोग ज्यादा है लेकिन चुप हैं। उन्हीं को जगाने आया हूं। जो पार्टी गांधीजी के हत्यारे को क्रांतिकारी कहती है। जो भाई भाई को लड़ा रहे हैं। गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। जिन लोगों ने गंगा जमुना में लाशें बहाई उनको उखाड़ फेंकना है इसीलिए उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर रहां हूं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर योगी के मंत्री का कटाक्ष, यूपी में जमीन तलाश रही कांग्रेस

वहीं शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी की गिरफ्तारी पर कहा कि काम कम हो रहा पब्लीसिटी ज्यादा हो रही है। मुंबई में स्लम बस्तियों में भी होता है नशे का कारोबार लेकिन उनको पकड़ने से न्यूज़ नहीं बनती हैं। और शाहरुख खान के बेटे को पकड़ने से न्यूज़ बनती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में साइकिल ही चलेगी। सपा ने 2012 से 17 तक जो विकास कार्य किए हैं उसी को लेकर जनता सपा को वोट देगी। सपा का कार्यकाल विकास कार्य के लिये मिसाल हैं।वही अबू आजमी ने गठबंधन को लेकर कहा छोटे दलों से हो गठबंधन हो सकते हैं अखिलेश जी को जो सही लगेगा वही करेंगे।सपा के पास वोट बैंक पर्याप्त हैं। उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल