औरंगजेब विवाद पर अबू आजमी ने दी सफाई, बोले- मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर किया गया पेश

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

मुगल शासक औरंगजेब को 'अच्छा प्रशासक' बताकर बड़ा विवाद खड़ा करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आजमी ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि इस मुद्दे को शांत कर दिया जाए। औरंगजेब की प्रशंसा के बाद सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष आजमी की भारी आलोचना हुई। बॉलीवुड फिल्म छावा में ऐतिहासिक चित्रणों पर टिप्पणी करते हुए, आजमी ने दावा किया कि इतिहास ने औरंगजेब की विरासत को विकृत कर दिया है और वह एक क्रूर शासक नहीं था।

इसे भी पढ़ें: औरंगजेब की तारीफ सपा नेता अबू आजमी पर पड़ी भारी, FIR दर्ज, शिवसेना ने की इस्तीफे की मांग

सपा नेता ने कहा कि इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र  विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूँ की यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है। सपा विधायक आजमी ने कहा कि वह 17वीं सदी के मुगल सम्राट औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक के रूप में नहीं देखते हैं, जिसकी भाजपा नेताओं ने भारी आलोचना की है। बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रमुख और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मांग की है कि आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव