कोचिंग संस्थानों में कुप्रबंधन को लेकर दिल्ली के CM केजरीवाल के आवास के बाहर ABVP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। शहर में कोचिंग संस्थानों के संचालन के दिल्ली सरकार के तरीके पर असंतोष व्यक्त करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था। 15 जून को दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर वाली इमारत में आग लग गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना के बाद कम से कम 61 लोगों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया गया कि आग लगने के दौरान विभिन्न कोचिंग सेंटरों के लगभग 200-250 छात्र मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में जंगलराज', केजरीवाल का केंद्र और LG पर निशाना, बोले- आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए

16 जून को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अखबार की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर प्रसारित व्हाट्सएप संदेशों पर ध्यान देने के बाद मुखर्जी नगर आग की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की अवकाश पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया। इसने दिल्ली सरकार, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। अदालत ने संबंधित पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा और मामले को 3 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा