By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2023
बस्ती (उप्र)। डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल अपनी कार के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने से हुए हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल बुधवार देर रात एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में बस्ती संतकबीरनगर सीमा पर कांटे चौकी के पास उनका वाहन अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे के दौरान कार का एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद और उनका वाहन चालक बाल-बाल बच गए।