छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

कौशांबी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 साल के एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के जी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार में विवाह समारोह संपन्न होने के बाद चौथे की रस्म अदा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घर में काफी भीड़भाड़ थी और इसी दौरान शुक्रवार रात गांव का ही 25 वर्षीय युवक परिवार की छह वर्षीय मासूम को बहला कर पड़ोस स्थित एक खंडहर में ले गया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक