हत्या के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गैंगस्टर को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2024

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विक्रांत देशमुख गिरोह के 31 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि वह हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहा था।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने कहा आरोपी राकेश जनार्दन कोली और गिरोह के अन्य सदस्यों ने सितंबर 2019 में नेरुल इलाके के सचिन गारजे का दुश्मनी के चलते अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को नाले में फेंक दिया था।

अधिकारी ने कहा आरोपियों ने बाद में शव को बाहर निकाला और सबूत नष्ट करने के लिए उसे जला दिया और नाले के पास जमीन के नीचे दफना दिया। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को शव के ठिकाने लगाने की जानकारी मिली जिसे बाद में जमीन से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने कहा वर्ष 2022 में देशमुख को गोवा से गिरफ्तार किया गया था और उसके कुछ अन्य सहयोगियों को भी बाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि कोली और अन्य आरोपियों पर प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोली इस मामले का 17वां आरोपी था और वह फरार चल रहा था। वह राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में अपने ठिकाने बदलता रहता था। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

वह उरण के घवनगांव आने वाला था पुलिस ने शनिवार को जाल बिछाया और जैसे ही वह वहां पहुंचा उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सात मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम