By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2025
दक्षिण कन्नड़ पुलिस ने केरल के कोल्लम जिले से एक ठग को गिरफ्तार किया है जिस पर अन्य कई लोगों के साथ मिलकर विट्ठल में एक व्यवसायी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 49 वर्षीय अनिल फर्नांडीस के रूप में की है।
उन्होंने खुद को ईडी अधिकारी बताया और परिवार के सदस्यों को बताया कि उनके पास घर की तलाशी का वारंट है। उन्होंने नकदी और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन ‘‘जब्त’’ कर लिए और परिवार के सदस्यों से कहा कि बाद में फोन ईडी के बेंगलुरु कार्यालय से उन्हें वापस कर दिए जाएंगे।
घटना के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने सुलेमान से उनके घर पर मुलाकात की थी और अपनी हाल की मंगलुरु यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी इस घटना को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और नकली नंबर प्लेट बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।