1,000 लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप, UPATS ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक स्कूल के 18 छात्रों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है।  

उन्होंने बताया कि विभिन्न गैर मुस्लिम मूक बधिर महिलाओं, बच्चों एवं अन्य कमजोर स्तर के लोगों का सामूहिक धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं। उमर ने पूछताछ में बताया कि अभी तक 1000 गैर मुस्लिम लोगों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तित किया है तथा बड़ी संख्या में उनकी मुस्लिमों से शादी कराई गई है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 

उन्होंने बताया कि उमर और उसके सहयोगियों द्वारा जामिया नगर में स्थित इस्लामिक दावा सेंटर से संस्था चलाई जाती है। जिनका उद्देश्य गैर मुस्लिम लोगों का धर्म परिवर्तन कराना है। इस कार्यहेतु इसके संस्था के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में पैसा उपलब्ध कराया जाता है और बाहर से भी पैसे आते हैं।  

बता दें कि आरोपी लाचार वर्ग के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। मूक बधिर स्कूल के लोगों को भी आरोपियों ने निशाना बनाया है।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल