Canada में करोड़ों कनाडाई डॉलर की चोरी के मामले में भारतीय मूल का एक और आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

कनाडा में टोरंटो के मुख्य हवाई अड्डे से करोड़ों डॉलर के सोने की चोरी के मामले में भारतीय मूल के 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। देश के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी के इस मामले में करीब एक महीने पहले भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सोना और मुद्रा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से टोरंटो के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक एयर कनाडा की उड़ान से पहुंचाई गई और इसके तुरंत बाद कंटेनर को हवाई अड्डे पर एक अलग स्थान पर ले जाया गया लेकिन एक दिन बाद पुलिस को इसके गायब होने की सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार, जांचकर्ताओं ने भारत से आए अर्चित ग्रोवर को छह मई 2024 को टोरंटो के हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। पिछले महीने, भारतीय मूल के परमपाल सिद्धू (54) और अमित जलोटा (40) को ओंटारियो से, अम्माद चौधरी (43), अली रजा (37) और पी परमलिंगम (35) के साथ इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर