गौतमबुद्ध नगर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान महिला के रिहान नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई, जिसके बाद रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में रिहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शिवानी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोपी ने खुलासा किया कि तलाकशुदा शिवानी और वह सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। रिहान ने शिवानी से शादी का वादा कर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शिवानी ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।”

उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार को आरोपी शिवानी को अपने साथ समाना गांव की नहर के पास ले गया, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में फेंक दिया।

प्रमुख खबरें

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी