शादी का झांसा देकर महिला का करता रहा यौन शोषण, गर्भवती होने पर फरार हुआ आरोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

नोएडा। शहर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा दे कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 51 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अभय चोपड़ा नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो अभय उससे शादी करने से इनकार कर रहा है।

शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभय और उसके भाई आकाश चोपड़ा ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनायातथा एक डॉक्टर के पास ले गए।  शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता ने जब गर्भपात कराने से मना कर दिया तो अभय और उसके भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार