योगी आदित्यनाथ का आरोप, कोरोना वायरस फैलाने में तब्लीगी जमात का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों का हाथ है और उन्होंने संक्रामक बीमारी छिपाने का अपराध किया है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योगी ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, तब्लीगी जमात का कार्य सचमुच बहुत अशोभनीय था। बीमार होना एक अलग बात है। बीमार होना अपराध नहीं है, लेकिन बीमार होने के बाद ऐसी बीमारी को छिपाना अपने आप में एक अपराध है, जो संक्रामक हो और यह अपराध तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने कई जगह बहुत अभद्र कार्य भी किया है। चाहे गाजियाबाद में स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार का मामला रहा हो या कानपुर, वाराणसी, लखनऊ या अन्य क्षेत्रों में। जहां कहीं भी इन लोगों ने दुर्व्यवहार किया है, वहां इन्हें पहले समझाने का प्रयास किया गया। जब वे समझे नहीं, तो कठोरतापूर्वक कार्रवाई भी हुई।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, कानून की सुसंगत धाराओं के तहत उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वालों को सुरक्षा देना सरकार का कार्य है लेकिन वायरस से संवाहक बनकर कोई इस बीमारी को फैलाने के लिए जिम्मेदार होगा तो उसकी जवाबदेही भी सरकार तय करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर