लाल किला हिंसा मामले में आरोपी शख्स को मिला अंतरिम संरक्षण

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले के आरोपी जुगराज सिंह को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया था। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल किला में एक धर्म विशेष का झंडा फहराया था। जिसकी सभी ने निंदा की थी। 

आरोपी बूटा सिंह को हिरासत में भेजा

एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के मामले में पूछताछ के लिए 26 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। किसानों के प्रदर्शन में कथित रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वाले आरोपी बूटा सिंह को बुधवार को पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Kailash Vijayvargiya के आपत्तिजनक बयान पर MP Congress का हमला, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

BCI विवाद: Delhi High Court ने कहा- FIR और जांच के लिए BNSS के तहत मजिस्ट्रेट जाएं

Jammu and Kashmir Assembly में जबरदस्त हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष भी बोले पड़े, गुंडागर्दी नहीं चलेगी

Jamui मामले में Pawan Khera ने सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर सेंसरशिप का लगाया आरोप