UP में 'बाबा बुलडोजर' तो MP में 'मामा बुलडोजर' की कार्रवाई जारी, डिंडोरी में शिवराज प्रशासन ने एक अपराधी का घर किया जमीदोज

By अनुराग गुप्ता | Apr 08, 2022

भोपाल। उत्तर प्रदेश में बाबा बुलडोजर की प्रगति को देखते हुए मध्य प्रदेश में मामा बुलडोजर की कार्रवाई भी जोरो-शोरों से चल रही है। इसी क्रम में शिवराज सरकार ने डिंडोरी जिले में एक अपराधी का घर जमीदोज कर दिया। इस दौरान एसडीएम बलबीर रमन ने बताया कि अगर कोई जघन्य अपराध करता है तो भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी। 

हाल ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपराधियों को चेतवानी देते हुए कहा था मध्य प्रदेश में मामा का राज है। गुंडे और बदमाश यह न समझें कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है। गड़बड़ की तो छोडूंगा नहीं... मामा का बुलडोज़र चला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश के गुंडे और अपराधी सुन लें कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा और किसी भी कीमत पर चैन से नहीं रहने दूंगा। 

इसे भी पढ़ें: मेरा घर अवैध है, इस पर बुलडोजर चलाएं: मुस्लिम व्यक्ति ने योगी सरकार से की अपील 

बाबा बुलडोजर की भी कार्रवाई जारी

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों के खिलाफ हो और सुनिश्चित किया जाए कि बुलडोजर किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान की तरफ ना मुड़े।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार