By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019
गांधीनगर। आचार्य देवव्रत ने गुजरात के नये राज्यपाल के रूप में सोमवार को शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 60 वर्षीय देवव्रत को गुजरात उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अनंत एस दवे ने शपथ दिलाई। गुजरात के 20वें राज्यपाल के रूप में देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली। पूर्व राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को कश्मीर में बांट रही: वाघेला