By रेनू तिवारी | Jul 06, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टिकट कलेक्टर से ट्रॉफी कलेक्टर तक के सफर की कहानी से हर शख्स प्रभावित हुआ है। जो लोग धोनी के फैंन है वो उनके केवल फैन नहीं बल्कि वह धोनी से प्यार करते हैं। क्रिकेट लवर्स सहित हर क्षेत्र के तमाम लोग धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं। आज भले ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उन्होंने जो कुछ भी अपने कप्तानी के समय में देश के लिए कर दिया है उसे कभी नहीं मिटाया जा सकता है। क्रिकेट की दुनिया में भारत ने विश्व स्तर पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाएं। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किये हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी सहित तामाम ट्रॉफियां भी दिलवायी। धोनी को विश्व में सबसे सफल कप्तानों में से एक गिना जाता है।
आइये आपको बताते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बड़ी उपलब्धियों के बारे में-
क्रिकेट की दुनिया में रिकी पॉन्टिंग, स्टीव वॉ, कपिल देव, इमरान खान जैसे महान कप्तानों को सफल कप्तान के तौर पर माना जाता है। इन सब से उपर महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी (ICC) के सभी ट्रॉफियों को अपने नाम किया हैं। धोनी की कप्तानी में भारत वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा दो बार 2010 और 2016 में एशिया कप भी जाती। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस दौरान धोनी के बल्ले से 11,207 रन निकले और उन्होंने 11 शतक और 71 अर्धशतक लगाए। धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैच, 60 टेस्ट मैच और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है।
वनडे मैच में धोनी का रिकॉर्ड
टेस्ट मैच में धोनी का रिकॉर्ड
टी20ई में धोनी के रिकॉर्ड
T20Is में एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत (41) और सर्वाधिक मैच (72)
T20Is में एक विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक आउट (87) और सर्वाधिक स्टंपिंग (33)
पुरस्कार
2007-08 सीज़न के लिए राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित
2008 और 2009 ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर
2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित
2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित