लल्लू के खिलाफ कार्रवाई भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता का परिचायक: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को दावा किया कि लल्लू के खिलाफ कार्रवाई से राज्य की भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता उजागर होती है। कुछ दिनों पहले बस प्रकरण के संदर्भ में लल्लू की गिरफ्तारी की गई थी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ उप्र सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्र के नाम President Murmu का संदेश: 2047 तक Viksit Bharat बनाने के लिए करें काम

Hormuz Strait में ADNOC Tankers पर हमला: UAE ने Iran को घेरा, कहा- यह Maritime Piracy है

भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का Hug वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर