मध्य प्रदेश में माफिया के विरुद्ध जारी रहेगी कार्यवाही : शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Feb 09, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में माफिया के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर प्रभावितों को पैसे वापस कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही गुम बच्चों को खोजने के लिए प्रदेश के बाहर भी टीमें भेजकर बच्चों की रिकवरी कराई गई है। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले, मंत्रीयों को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिक से की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी, लगाया 9.88 लाख का चूना

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गण को जानकारी दी कि गुम बच्चों को खोजने के लिए प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान संचालित है, इसके तहत अभी तक 9500 बच्चों को रिकवर किया गया है, जिसमें 80% बालिकाएँ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केंद्रीय बजट में विद्यमान व्यवस्था के अनुरूप राज्य हित में और विकास पर केंद्रित योजनाएँ विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बनायें और केंद्रीय शासन से अधिकतम आवंटन प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करें। मुख्यमंत्री  ने मंत्री गण से अपने विभागों में निरंतर सक्रिय रहते हुए नवाचार करने संबंधी बात भी कही।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार