कोरोना से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क को खोलने की तैयारी, गाइडलाइंस हुए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क के मेयर डी ब्लासियो ने कहा कि जून की शुरुआत में ही कुछ गतिविधियों को बहाल किया जा सकता है। अमेरिका में न्यूयॉर्क में कोविड-19 के सबसे अधिक 1,91,073 मामले हैं और इससे 15,983 लोगों की जान गई है। डी ब्लासियो ने कहा, ‘‘ इस समय जून से पहले चीजें सामान्य होने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए जून की शुरुआत में ही किसी भी चीज में ढील दी जा सकती है।’’

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रियू क्यूमो ने कहा कि उद्योग एवं संस्थाओं को दोबारा खोलने के लिए सात मापदंड पूरे करने होंगे। ये सात मापदंड, अस्पातल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट, मृत्यु दर में कमी, प्रति एक लाख व्यक्ति पर दो नए अस्पताल, आईसीयू की सुविधा, आदि हैं। ब्लासियो ने कहा कि कुछ मापदंडों में प्रगति है लेकिन अस्पतालों में बेड और आईसीयू बेड की मांग पूरी करने के लिए हमें अभी और मेहनत करनी होगी। पर हम उसके काफी करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अगर सवाल यह है कि क्या हम सात मापदंडों को पूरा कर पाएंगे? तो जवाब है, हां। कब?जून की शुरुआत में।

प्रमुख खबरें

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा

Bengal By-Election: Nandigram और Rejinagar सीट पर 6 अक्टूबर को वोटिंग, BJP की पहली परीक्षा