केएलओ की गतिविधियों के मद्देनजर उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2023

प्रतिबंधित संगठन ‘कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ (केएलओ) की गतिविधियों में अचानक वृद्धि का संकेत मिलने के बाद उत्तर बंगाल के छह दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने राज्य पुलिस को केएलओ की गतिविधियों में वृद्धि के बारे में आगाह किया है, जिसकी उत्तर-पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य असम में मौजूदगी है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुरक्षा उपाय कड़े किए गए हैं। हालांकि, जब भी मुख्यमंत्री यात्रा करती हैं तो सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करना एक नियमित प्रक्रिया है, इस बार विशिष्ट सूचनाएं हैं और हमने अतिरिक्त उपाय किए हैं।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की