अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 टीके की दूसरी और अंतिम खुराक ले ली है। 78 वर्षीय बच्चन ने टीके की पहली खुराक पिछले महीने ली थी। बच्चन ने टीके की दूसरी खुराक लेते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, ‘‘दूसरा भी हो गया। कोविड की बात हो रही है, क्रिकेट की नहीं। माफ कीजिएगा, यह वास्तव में बहुत बुरा मजाक था।’’

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में तैनात दो सरकारी चिकित्सकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

बच्चन ने अप्रैल में बताया था कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन को छोड़ परिवार के सभी योग्य सदस्यों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। अभिषेक बच्चन तब आगरा में फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या बच्चन पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश