अभिनेता दिलीप कुमार डांसर हेलन के डांस की गजब की नकल करते थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

नयी दिल्ली। अभिनेता दिलीप कुमार बहुत अच्छी नकल उतारते थे और हेलेन के नृत्य की आसानी से नकल कर लेते थे। यह जानकारी स्वयं उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी थी। उन्होंने अपने पति की इस खूबी को उनकी आत्मकथा ‘‘द सब्सटेंस ऐंड द शैडो’’ में दर्ज किया था। बानो ने इस किताब की प्रस्तावना लिखी थी, जो वर्ष 2014 में प्रकाशित की गई थी। वह चाहती थीं कि दिलीप कुमार के प्रशंसक उनकी ‘सादगी, साफगोई और अच्छाई’ के साथ उनकी जिंदगी की घटनाओं व पहलुओं को भी जाने। बानो मानती हैं कि उनके पति जिंदादिल व्यक्ति, और बच्चों की तरह नटखट थे। बता दें कि दिलीप कुमार का बुधवार को 98 साल की उम्र में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: दिलीप कुमार का दुनिया से जाना मेरे लिये पारिवारिक क्षति : अदनान सामी

उन्होंने लिखा, ‘‘ विश्वास करना मुश्किल होता है। वह ‘ मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ गाने पर नाच की क्या गजब की नकल करते थे। मैं हैरान होती थी। उन्होंने हेलेन जी की क्या खूब नकल की थी। वह तौलिये से पैर निकालते हुए और भौंहे हिलाते हुए नकल करते थे।’’ सायरा बानो कहती हैं कि दिलीप कुमार जैसा इंसान धरती पर बिरले ही होता है।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe