मशहूर अभिनेता सयाजी शिंदे और उनके दोस्तों ने पहाड़ किनारे लगी आग बुझाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2020

पुणे। मशहूर अभिनेता सयाजी शिंदे और उनके तीन दोस्तों ने रविवार को कटराज सुरंग के समीप पहाड़ किनारे लगी आग बुझायी।शिंदे और उनके दोस्त शनिवार को सतारा जा रहे थे तब उन्हें पहाड़ किनारे आग नजर आयी। वे सभी कार रोककर उतरे और उन्होंने आग बुझायी। शिंदे पर्यावरण कार्यकर्ता भी हैं तथा पौधरोपण एवं संरक्षण पर काम कर रहे हैं।

शिंदे ने कहा, ‘‘ मैं सतारा जा रहा था। जब हमारी कार कटराज सुरंग पहुंची तब हमें समीप के पहाड़ पर आग नजर आयी। हमें लगा कि इससे पेड़ नष्ट हो सकते हैं, हम कार से उतर गये और टहनियों से आग बुझाने की कोशिश की। हमने हवा के बावजूद उसे फैलने से रोका।’’उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जली हुई सिगरेट से आग लगी हो।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा