अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल वेब सीरीज से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, 'द रेलवे मेन' की शूटिंग हुई खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

मुंबई। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान नेअपनी आगामी सीरीज़ द रेलवे मेन की शूटिंग पूरी कर ली है। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि के रूप में वर्णित इस सीरीज़ में अभिनेता आर माधवन, के के मेनन और दिव्येंदु शर्मा भी हैं। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर सीरीज़ के सेट से एक रैप-अप वीडियो पोस्ट किया, जिसका निर्माण दिसंबर में शुरू हुआ था। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, द रेलवे मेन के लिए रैप (रेलवे मेन की शूटिंग हुई पूरी)। यश राज फिल्म्स की हाल ही में लॉन्च की गई डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित सीरीज़ का निर्देशन शिव रवैल द्वारा किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया