कृति सेनन का सुशांत के लिए बेहद इमोशनल मेसेज, कहा- मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया है

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राब्ता 2017 में रिलीज हुआ थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। कथित तौर पर कहा जाता हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की नजदीकियां काफी बढ़ गयी थी। कृति से सुशांत के लिंकअप की खबरे मीडिया में आने लगी थी। कृति से सुशांत की नजदीकियों के कारण ही सुशांत और अंकिता लोखंडे का रिश्ता टूटा था। 

इसे भी पढ़ें: वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को किया गया आखिरी ट्वीट, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया

कृति ने अपनी और सुशांत की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- सुश... मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा दुश्मन था। लेकिन ये जानकर मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं कि तुम्हारी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें जीने से ज्यादा आसान मरना लगा।

''काश तुम्हारे आसपास लोग होते, जिनकी मौजूदगी तुम्हें उन पलों से बाहर निकल पाती। काश तुमने उन लोगों को ये झटका नहीं दिया होता जो तुमसे बेहद प्यार करते हैं। काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं जोड़ पाती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।''

''मैं इतनी सारी चीजों की कामना करती हूं... मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया है और दूसरे हिस्से में तुम हमेशा जिंदा रहोगे। मैंने तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगना कभी बंद नहीं किया था और ना ही कभी करूंगी।''

 आपको बता दें कि जब सुशांत को लोग इतना प्यार करते थे तो वह अकेले कैसे थे। आखिर उन्होंने क्यों मौत को गले लगा लिया। कहा जा रहा है कि वह 6 महीने से डिप्रेशन में थे तब उनके पास आखिर कोई क्यों नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठ रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Mozambique Benga Mine विवाद: ICC के आंशिक फैसले पर Delhi High Court ने जारी किया नोटिस

Jabalpur Factory Incident: भारी बारिश के बीच जर्जर दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, Contractor की सफाई ने खड़े किए सवाल

Janmashtami Special: जानें Shri Krishna के श्रृंगार में शामिल 5 प्रमुख चीजों का Spiritual Significance

Jaipur CBI Court ने Bank Fraud मामले में पूर्व अधिकारी Murari Lal Meena को सुनाई 7 साल की कठोर सज़ा