अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमितवयोवृद्ध अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थितकोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता (74) का उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता इरफान खान की ये अधूरी ख्वाहिश, जो कभी न हो सकी पूरी

कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सक संतोष शेट्टी ने पीटीआई-को बताया उन्हें कल रात अस्पताल में कोविड-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है। रणधीर कपूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राजकपूर के सबसे बड़े पुत्र हैं। पिछले एक साल के अंतराल में उनके दोनों छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र

चार भारतीय एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में