कंगना रनौत को लेकर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, कहा-इस लड़की से जलते हैं....

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2020

जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है तब से उनकी मौत को लेकर एक लंबी बहस चल रही है। पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपून ने सुसाइड की है। पुलिस को उनके घर के डिप्रेशन की दवाईया मिली है और डॉक्टरों से पूछताछ में यह पता चला ही वह काफी परेशान थे। आखिर सुशांत सिंह राजपूत जैसा सफल अभिनेता क्यों इतना परेशान था। वह क्या कारण थे जिसकी वजह से सुशांत ने यह कदम उठाया। सुशांत की मौत पर सबसे पहले कंगना रनौत ने सामने आकर आवाज उठाई थी और उन्होंने कहा था कि सुशांत का प्लानिंग के मर्डर किया गया हैं। ये हत्या बॉलीवुड के मूवी माफियों ने की है। जिसके बाद से ही कंगना लगातर नेपोटिस्म को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ बयान दे रही है। कंगना के सुशांत के साथ खड़ा होने और बॉलीवुड के मूवी माफियों के खिलाफ बोलने पर उनकी ही इंडस्ट्री के लोग उनका साथ नहीं दो रहे हैं। बल्कि उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में कैसे आयी दरार, इन 40 दिनों में क्या-क्या हुआ?

एक इंटरव्यू में रिपब्लिक टीवी के साथ बात करते हुए, शत्रुघ्न ने कहा, “ज्यादातर लोग जो मुझे दिखाई देते हैं, वे कंगना के खिलाफ बोलते हैं क्योंकि अंदर से वे कंगना से बहुत ईर्ष्या करते हैं। उन्हें लगता है कि ये लड़की हमारी दया के बिना, हमारी मर्जी के बिना, हमारे समूहों में शामिल हुए बिना या हमसे किसी भी तरह का आशीर्वाद लिए बिना, यह कैसे इतनी सफल हो गयी। वे उसकी सफलता और बहादुरी से चिढ़ जाते हैं।” 14 जून को आत्महत्या करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, कंगना फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद और पक्षपात के बारे में बोल रही हैं। शत्रुघ्न, जिनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था, ने अब मणिकर्णिका स्टार कंगना को समर्थन दिया है।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी