एक्टर सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन की व्यवस्था की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की। अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा उठाया। कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को कुल 10 बसें कर्नाटक के गुलबर्ग के लिए रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से तनाव के बीच ईरानी मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नाविकों की मौत

सोनू सूद ने कहा कि उनका मानना है कि इस वैश्विक संकट के समय में हर भारतीय को उसके परिवार के साथ रहने का अधिकार है और इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से अनुमति लेकरप्रवासियों को उनके घर जाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर चाहते थे, आलिया भट्ट से नहीं बल्कि इनसे होनी चाहिए थी रणबीर की शादी

उन्होंने कहा, “दस्तावेजीकरण से लेकर पूरी प्रक्रिया में महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी काफी मददगार साबित हुए और कर्नाटक सरकार ने भी तहेदिल से प्रवासियों का उनके गृहराज्य में स्वागत किया।” अभिनेता ने पंजाब और मुंबई के डॉक्टरों को 1,500 पीपीई किट भी दान किए हैं साथ ही वे रमजान के पाक महीने में भिवंडी इलाके केजरुरतमंद लोगों को भोजन भी करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा