अभिनेता सोनू सूद की पत्नी और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ने यहां एक फ्लाईओवर पर एक ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पु

अधिकारी के अनुसार, हादसे में घायल तीनों लोगों को नागपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सोनेगांव पुलिस ने ‘मेडिको-लीगल केस (एमएलसी)’ सूचना के आधार पर थाने की डायरी में प्रविष्टि तो कर ली है, लेकिन शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के कारण मामला दर्ज नहीं किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोनाली सूद कोलकाता से नागपुर पहुंचीं और उन्हें उनके रिश्तेदार सुनीता तथा सिद्धार्थ लेने आए थे। दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी कार एक अन्य कार के पीछे चल रही थी और उसके आगे धीमी गति से एक ट्रक चल रहा था, आगे वाली कार ने अपने आगे चल रहे ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया, जिससे वाहन चला रहे सिद्धार्थ ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey