CBI जांच और Film पर बैन, चौतरफा हमलों के बीच गरजे Vijay, कहा- 'सरेंडर नहीं करूंगा'

By एकता | Jan 25, 2026

तमिल सुपरस्टार और 'तमिझागा वेत्री कड़गम' के अध्यक्ष विजय ने सीबीआई की पूछताछ और अपनी फिल्म पर रोक के बीच एक कड़ा संदेश दिया है। महाबलीपुरम में पार्टी के 3,000 पदाधिकारियों के साथ हुई एक बड़ी मीटिंग में उन्होंने साफ कहा कि वे किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक लोकतांत्रिक युद्ध करार दिया और अपने कार्यकर्ताओं को इस युद्ध का कमांडो बताया।

इसे भी पढ़ें: लालू की Political Legacy अब Tejashwi Yadav के नाम, RJD में शुरू हुआ नया Power Chapter

राज्यव्यापी कैंपेन टूर की शुरुआत

टीवीके नेताओं ने घोषणा की है कि पार्टी कल से तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़ा कैंपेन टूर शुरू करने जा रही है। इसका मकसद चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाना है। गठबंधन के सवाल पर पार्टी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अन्य दल के साथ हाथ मिलाने का अंतिम फैसला केवल विजय ही लेंगे।

इसे भी पढ़ें: RJD Family Drama: तेजस्वी की ताजपोशी पर बहन रोहिणी का वार, बोलीं- 'कठपुतली का राज्याभिषेक'

क्या है विवाद?

51 वर्षीय विजय पिछले कुछ समय से मुश्किलों में घिरे हैं। पिछले साल करूर में उनकी एक रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी, जिसकी जांच अब सीबीआई कर रही है। इस मामले में दिल्ली में उनसे दो बार पूछताछ भी हो चुकी है। इसके अलावा, उनकी नई फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है, जिसे हरी झंडी दिलाने के लिए उन्होंने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन