सुजॉय घोष के साथ फिल्म ‘उमा’ में काम करेंगी अदाकारा काजल अग्रवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

मुंबई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही फिल्मकार सुजॉय घोष के साथ फिल्म ‘उमा’ में काम करेंगी। सुजॉय घोष इस फिल्म के ‘क्रिएटिव प्रोड्यूसर’ होंगे। अविषेक घोष के ‘एवीएमए मीडिया’ और मंत्रराज पालीवाल के ‘मिराज ग्रुप’ के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा। फिल्म ‘उमा’ का निर्देशन तथागता सिंघा करेंगी, बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी।

इसे भी पढ़ें: Netflix 2022 में मुंबई में अपने पहले पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र की शुरुआत करेगा

काजल अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि वह ‘एवीएमए मीडिया’, अविषेक और निर्देशक तथागता के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माता जल्द ही अन्य किरदारों की घोषणा भी करेंगे। निर्माताओं ने बताया कि कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए, 2021 अंत में इसकी पूरी शूटिंग की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing