Kubbra Sait का चौंकाने वाला खुलासा, 17 साल की उम्र में चाचा ने किया रेप, कहा - 'मेरी माँ के सामने मुझे चूमता था'

By प्रिया मिश्रा | Jun 06, 2022

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अपनी नई किताब ओपन बुक: नॉट क्वाइट अ मेमॉयर में चुआनकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वह 17 साल की थीं तो उनका यौन शोषण हुआ है। उनके साथ यह घिनौनी हरकत उनके एक फैमिली फ्रेंड ने की थी। कुब्रा ने कहा कि वे इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बता पाई थीं। हालांकि, कई सालों बाद एक्ट्रेस ने अपनी मां को इस बारे में बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुर्व्यवहार के कई साल बाद उनकी मां ने हाल ही में उनसे माफी मांगी है।   

कुब्रा ने अपनी किताब में बताया है कि करीब ढाई साल तक एक फैमिली फ्रेंड ने उनके साथ शोषण किया। अपनी किताब में इस घटना के बारे में बताते हुए कुब्रा ने कहा कि यह उनकी ज़िंदगी का ट्रॉमा था। उन्होंने लिखा कि जब वह 17 साल की थीं तब वह एक बार अपने परिवार के साथ बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में गई थीं। वहां का मालिक ने उनके परिवार के साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया। उस शख्स ने उनकी मां की आर्थिक तौर पर मदद की थी। कुब्रा ने बताया कि उस मदद के तुरंत बाद उस आदमी ने उनका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। उस शख्स ने कुब्रा से कहा कि वह उसे अंकल ना कहा करे बल्कि X कहे। 

इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद को लगी गर्मी तो 10 मिनट में राशन की बोरी से बना ली ड्रेस, वीडियो देख यूजर्स बोले - 'Next Level Talent'

'वह मुझे गंदे तरीके से छूने लगा'

कुब्रा ने अपनी किताब का एक पेज शेयर किया है, जिस पर लिखा है , "मेरी मां ने उसे पैसे लौटाने के बारे में सोचा तो मैं भी खुश थी। तभी उसका एक हाथ कार की पिछली सीट पर गया, वह मुझे गंदे तरीके से छूने लगा और वह मुस्कुरा रहा था। उस पल मैं हैरान थी। वह बार-बार हमारे घर आने लगा और मां उसके साथ हंसती। उसके लिए खाना बनाती। उनके सामने वह मेरे गाल को चूमता और कहता ओह माई कुब्रती तुम मेरी फेवरेट लिटिल वन हो। मैं असहज होते हुए भी चुप थी।"

इसे भी पढ़ें: क्या अर्जुन कपूर से जल्द ही शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा? लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस पूछ रहे सवाल

ढाई साल तक करता रहा यौन उत्पीड़न

कुब्रा ने अपनी किताब में लिखा कि एक बार उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। तब उस शख्स ने उनके परिवार की मदद की। लेकिन, इस मदद की उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कुबरा ने बताया कि, "उसने मुझे होटल बुलाया और मेरा साथ गलत काम किया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि असल में ये क्या हो रहा है लेकिन मुझे यह याद है कि मैं सोच रही थी कि मैंने अपनी वर्जिनिटी खो दी। वह आदमी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। वह ढाई साल तक मेरा यौन उत्पीड़न करता रहा।"

प्रमुख खबरें

Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, कीव समेत कई इलाकों में 12 नागरिकों की मौत और 40 घायल

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी