अभिनेत्री मौनी रॉय इस दिन करेंगी बॉयफ्रेंड संग डेस्टिनेशन वेडिंग, तारीख हुई लीक

By एकता | Nov 29, 2021

टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियाँ इस साल शादी के बंधन में बंध गई और कई जल्द ही सात फेरे लेने को तैयार बैठी हैं। इसी कड़ी में कलर टीवी के शो 'नागिन' से फेमस हुई अभिनेत्री मौनी रॉय भी है। अभिनेत्री काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। अब उनकी शादी से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Antim Movie Review | फर्जी एक्शन, बेतुके लॉजिक से फैंस को राहत, एक बढ़िया फिल्म के साथ फिर लौटे सलमान भाईजान

मौनी के मंगेतर सूरज नांबियार एक बैंकर हैं, जो दुबई में रहते हैं। दोनों की तरफ से शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है। मार्च में अभिनेत्री की मां और भाई उनकी शादी की बार करने के लिए मुंबई आए थे। मौनी रॉय की बेहद खास दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर परिवार के लोगों ने उनका और सूरज नांबियार की शादी की बात पक्की की थी।

इसे भी पढ़ें: एक दूसरे के साथ खास बॉन्डिंग शेयर हैं बॉलीवुड के ये देवर-भाभी

मौनी रॉय टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल है और अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है।  उन्होंने टीवी जगत में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से एक्टिंग डेब्यू किया था और कलर टीवी के शो 'नागिन' से शोहरत हासिल की थी। साल 2018 में मौनी रॉय ने रीमा कागती द्वारा निर्देशित फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP Protest से पहले पाबंदियों पर Chirag Paswan बोले, युवाओं को कोई नहीं रोक सकता

उपचुनाव में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान: जनता ने Governance मॉडल पर लगाई मुहर

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा