शादी के बाद बिकिनी पहन बीच पर मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर, लोगों के लिए मुश्किल हुआ नजरें हटाना

By एकता | Mar 17, 2022

टेलीविज़न की हॉट अदाकारा मौनी रॉय अपने हॉट और सेक्सी लुक्स की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेरती रहती हैं। इसी कड़ी को जारी रखते हुए एक बार फिर से मौनी रॉय ने अपने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हॉट तस्वीर शेयर की और उनकी यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बीच का इमोजी कैप्शन में लिखा। मौनी रॉय ब्लैक बिकिनी पहने बीच पर खड़ी होकर तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। 24 घंटो पहले पोस्ट हुई इस तस्वीर पर लगभग छह लाख के करीब लोग अपना दिल हार बैठे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस के साथ साथ अभिनेत्री के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स भी कमेंट करके उनके हॉट लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ask Me Anything सेशन के दौरान यूजर ने विद्या बालन से पूछ लिया कुछ ऐसा, गुस्से में अभिनेत्री ने दे दिया यह जवाब


मौनी रॉय एक बीच बेबी हैं और इस बात का अंदाजा आप उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं। अभिनेत्री बीच पर ही अपना ज्यादातर टाइम बिताती नजर आती हैं। इससे पहले भी कई बार अभिनेत्री ने बीच पर लुफ्त उठाते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। अभी कुछ समय पहले भी अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ अपनी पहली होली मनाएंगी तेजस्वी प्रकाश, मीडिया के साथ शेयर किया प्लान


काम की बात करें तो अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएँगी। फिल्म इस साल 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसके अलावा अभिनेत्री रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के पांचवें सीज़न को जज करती नजर आ रही हैं। उनके साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी शो में जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत पर Zelenskyy बोले- रूस को मिलेगा करारा जवाब

PoJK में Internet Shutdown पर बरसी मानवाधिकार परिषद, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी और Digital Access का हो रहा हनन

ये है अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर ट्रंप की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं