एक्ट्रेस Mouni Roy के साथ Karnal में शर्मनाक हरकत, बोलीं- 'दादा की उम्र वालों ने की बदतमीजी'

By एकता | Jan 25, 2026

मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान हुए अपने बेहद कड़वे और परेशान करने वाले अनुभव को साझा किया है। एक खुशी का मौका तब तनावपूर्ण बन गया जब भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की। मौनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विस्तृत नोट लिखकर बताया कि कैसे बड़े-बुजुर्गों और कुछ परिवारों के पुरुषों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे वह काफी गुस्से और सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें: Republic Day पर Border 2 का जलवा, देशभक्ति के जोश ने Box Office पर मचाया गदर

स्टेज पर भद्दे इशारे किए

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि स्टेज पर पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। सामने खड़े कुछ लोग गंदी बातें कर रहे थे और भद्दे इशारे कर रहे थे। मौनी ने लिखा, 'जब मैंने उन्हें प्यार से ऐसा न करने का इशारा किया, तो उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। वे लोग नीचे से गलत तरीके से वीडियो भी बना रहे थे।' स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि मौनी एक बार परफॉर्मेंस बीच में छोड़कर जाने लगी थीं, लेकिन पेशेवर होने के नाते उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।

मौनी ने सख्त कार्रवाई की मांग की

मौनी रॉय ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि वहां मौजूद किसी भी परिवार या ऑर्गनाइजर ने उन लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, 'मैं एक कलाकार हूं जो मेहनत से अपनी रोजी-रोटी कमा रही हूं। मुझे अपमानित महसूस हुआ है और मैं चाहती हूं कि अधिकारी इस बर्ताव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।'

इसे भी पढ़ें: Cricketer Smriti Mandhana के टूटे रिश्ते में बड़ा Twist, मंगेतर Palash Muchhal पर लगे चीटिंग और फ्रॉड के आरोप

शर्म आनी चाहिए

अपने नोट के अंत में मौनी ने भावुक होते हुए लिखा कि वह आमतौर पर नकारात्मक बातें साझा नहीं करतीं, लेकिन इस घटना ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर यही व्यवहार उन लोगों की अपनी बेटियों या बहनों के साथ हो, तो क्या वे इसे सहेंगे? उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मर्द होने का ऐसा घमंड शर्मनाक है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार