कोरोना की चपेट में आई बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस, घर पर हुई पृथक-वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

मुंबई।अभिनेत्री और मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी नताशा सूरी ने रविवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और इस समय वह घर पर पृथक-वास में हैं। सूरी (31) ने कहा कि वह इस महीने की शुरुआत में पुणे गई थीं और मुंबई वापस आने पर बीमार पड़ गईं। अभिनेत्री ने कहा, “मैं सभी एहतियात बरतते हुए पुणे गई थी। जब मैं तीन अगस्त को वापस आई तो बीमार पड़ गई। मुझे बुखार और गले में दर्द था, इसलिए मैंने अपनी जांच कराई जिसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई।”

मलयालम फिल्म “किंग लायर” से बड़े पर्दे पर शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बहन और दादी की भी जांच की गई है। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार के सदस्य भी बीमार होने शुरू हो गए हैं इसलिए मैं घर पर पृथक-वास में हूं और दवा ले रही हूं। उनकी भी जांच हुई है और रिपोर्ट आनी बाकी है।” सूरी ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह पेशे से जुड़े आगामी कार्यकलापों में भाग नहीं ले पाएंगी।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं