अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित, कहा - टीका ना लगवाना ‘‘निजी निर्णय’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

मुंबई। अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ होने के लिए स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता, वैकल्पिक उपचार और अन्य स्वास्थ्य उपायों का इस्तेमाल करेंगी। टीकाकरण के बारे में नकारात्मक बातें साझा करने के लिए अभिनेत्री को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। बेदी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि उनके मंगेतर एवं उद्योगपति मानेक कॉन्ट्रैक्टर और उनके घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर भारत ने पाक के साथ खेलने से किया इनकार तो बनेगी ऐसी परिस्थितियां, विराट के हाथों से छूट सकता है खिताब !

अभिनेत्री ने सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की आलोचना की थी। उनका कहना था कि अगर 99 फीसदी लोग टीका लेकर या बिना लिए भी ठीक हो रहे हैं तो सरकार को चाहिये कि वह उन लोगों को पृथक करने, टीकाकरण करने और मास्क पहनाने पर जोर दे जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं और खतरे के दायरे में आते हैं। पूरी दुनिया के लिए टीकाकरण की जरूरत नहीं है और टीका नहीं लेने वालों के खिलाफ भेदभाव की तो बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह अतार्किक और डरावना है। देश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में, गोवा में ‘स्पीडबोट’ की सवारी का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा करने को लेकर भी अभिनेत्री की काफी आलोचना की गई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 13,596 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,81,315 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,89,694 हो गई है, जो 221 दिन में सबसे कम है।

प्रमुख खबरें

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan

Thanjavur के Brihadeeswarar Temple के शिखर की परछाई जमीन पर क्यों नहीं पड़ती