Raveena Tandon ने लंदन में सेल्फी लेने से मना करने पर प्रशंसक से मांगी माफी,कहा- मैं घबरा गई थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

नयी दिल्ली। अभिनेत्री रवीना टंडन ने लंदन में एक प्रशंसक के साथ सेल्फी लेने से मना करने के कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने प्रशंसक से वादा किया कि वह उससे मिलेंगी और साथ में फोटो खिंचवाएंगी।

अभिनेत्री टंडन ने एक्स पर लिखा, हां भाविन, मुझे खुशी है कि मैं तुम्हें ढूंढ़ पाई! भाई। मैं उस दिन के लिए बहुत दुखी हूं। मैं घबरा गई थी। रीमा से संपर्क करने के लिए धन्यवाद। मैं लंदन में यहां तुमसे जरूर मिलूंगी और साथ में एक तस्वीर भी लूंगी... प्रशंसक ने रवीना से माफी नहीं मांगने को कहा, क्योंकि वह उनकी बात को समझ गया था।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट