By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021
बेंगलुरू।ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा अपने विवाह के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हेसन ने ट्विटर पर डाले एक वीडियो में कहा ,‘‘ एडम जाम्पा की शादी हो रही है।