Adani Enterprises का शेयर 26 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर गिरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2023

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1,564.70 रुपये पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

बिजली क्षेत्र में Startup की मदद के लिए सरकार लाएगी एकीकृत Data Sharing फ्रेमवर्क

पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...