Adani Enterprises ने एफपीओ वापस लिया, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसा: कंपनी का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

नयी दिल्ली। अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। समझा जाता है कि अडाणी एंटरप्राइजेज ने यह कदम अमेरिका की शॉर्टसेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उठाया है। बीएससी के आंकड़ों के अनुसार, अडाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ के तहत 4.55 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसपर 4.62 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे। गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित 96.16 लाख शेयरों पर करीब तीन गुना बोलियां मिली थीं।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष में Food, fertilizer, petroleum सब्सिडी 5.21 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।” ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। गिरावट का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में समूहों की कंपनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण सात लाख करोड़ रुपये घट गया है।

प्रमुख खबरें

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद

शारदीय Navratri के पहले दिन Vindhyachal Dham में उमड़े तीन लाख भक्त

PM Modi ने Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, CM Vijay संग किया मेट्रो सफर

Zetwerk IPO 15 अक्टूबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 2,830 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी