राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर अडानी ग्रुप की सफाई, हमारा पॉलिटिक्स में कोई इंटरेस्ट नहीं

By अंकित सिंह | May 16, 2022

इन दिनों गौतम अडानी और उनके परिवार को लेकर एक खबर सुर्खियों में है। खबर के मुताबिक गौतम अडानी या उनकी पत्नी प्रीति अडानी को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। इन सब के बीच इस खबर को लेकर अब अडानी ग्रुप की सफाई आ गई है। अडानी ग्रुप ने इस तरह की खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और अपने बयान में कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने हित साधने के लिए इस प्रकार की मीडिया खबरों में हमारा नाम खींच रहे हैं। न तो गौतम अदानी, न प्रीति अडानी और न ही अदानी परिवार के किसी अन्य सदस्य को राजनीति में करियर बनाने या राजनीतिक दल में शामिल होने में कोई रुचि है।

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी

रोचक बात यह है कि अडानी के बयान ने एक नए संभावित उम्मीदवार के बारे में अटकलों को मजबूती प्रदान की है। यह हैं एक अन्य उद्योगपति चलामलसेट्टी सुनील, जिन्होंने 2019 में काकीनाडा लोकसभा सीट से तेलुगु देसम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और असफल रहने के बाद वह वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सुनील की कंपनी ग्रीनको एनर्जी कुर्नूल जिले में एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण परियोजना चला रही है जिसे दुनिया में अपनी तरह की अनोखी परियोजना बताया जा रहा है। जगन मोहन 17 मई को इस परियोजना का दौरा करेंगे। वाईएसआरसी कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि जातीय समीकरण के हिसाब से और अब अदानी के इस दौड़ में शामिल नहीं होने के बाद, सुनील राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती