अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध : Gautam Adani

By Prabhasakshi News Desk | Jan 21, 2025

महाकुम्भ नगर । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि उनका समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ में महाकुम्भ आए अदाणी ने कहा, “ उत्तर प्रदेश में कई अवसर मौजूद हैं और प्रदेश सरकार विकास को लेकर जिस दिशा में काम कर रही है उसमें अदाणी समूह का निरंतर योगदान रहेगा। अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।”

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी के साथ गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना की। वे गंगा तट पर स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर भी गए। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह ने महाकुम्भ मेले में प्रसाद वितरण के लिए इस्कॉन के साथ गठबंधन कर रखा है। गौतम अदाणी प्रसाद वितरण सेवा में शामिल होने के लिए ही प्रयागराज पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।