बवाल के बीच Adani Group ने जारी किया स्पष्टीकरण, अमेरिकी एजेंसी की ओर से लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

By अंकित सिंह | Nov 21, 2024

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी और अन्य भारतीय अधिकारियों पर कथित रिश्वत योजना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए दायर आरोपों के जवाब में कंपनी की ओर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। अडानी समूह के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और खंडन किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Adani मामले को लेकर गर्म हुई सियासत, भाजपा ने कांग्रेस को दिखाया आईना, रिपोर्ट की टाइमिंग पर भी खड़े किए सवाल

उनके खिलाफ दो मामले ब्रुकलीन की संघीय अदालत में दर्ज किए गए हैं। यह मामला अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य कंपनी के लिए भारत सरकार को 12 गीगावाट सौर ऊर्जा बेचने को लेकर अधिकारियों को रिश्वत देने से जुड़ा है। अभियोग में अदाणी और अन्य पर भारत में अरबों डॉलर के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने या देने की योजना बनाने के आरोप हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट