अडाणी समूह ने Green Ammonia, Green Hydrogen के विपणन के लिए कोवा से मिलाया हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2023

नयी दिल्ली। अडाणी समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसके उत्पादित हरित अमोनिया एवं हरित हाइड्रोजन के विपणन के लिए उसने जापानी व्यापारिक घराने कोवा समूह के साथ एकसंयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है। अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘‘अडाणी एंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अडाणी ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर ने आठ सितंबर को कोवा होल्डिंग्स एशिया पीटीई लिमिटेड (सिंगापुर) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए।’’

संयुक्त उद्यम में अडाणी और कोवा की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। हालांकि समूह की तरफ सेसमझौते पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मुहैया कराई गई। कंपनी के अनुसार, ‘‘ संयुक्त उद्यम समझौता सहमति वाले क्षेत्र में अडाणी समूह द्वारा उत्पादित व आपूर्ति किए गए हरित अमोनिया, हरित हाइड्रोजन तथा इसके उप-उत्पादों की बिक्री एवं विपणन के लिए सिंगापुर में एक संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन की शर्तों का उल्लेख करता है।’’ अडाणी समूह पानी से हरित अमोनिया और हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने की सुविधाएं स्थापित करने में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Gaurav Bhatia का Rahul Gandhi पर तंज, मोहब्बत की दुकान में सिर्फ राष्ट्र-विरोधी बातें?

क्या आप भी हैं किसी के लोन गारंटर: उधारकर्ता ने लोन नहीं चुकाया तो आपको भरना पड़ेगा, इसलिए ये सावधानियां हैं जरूरी

Mosaic Doctrine के सहारे 10 साल तक युद्ध लड़ सकता है ईरान! जीत भले ही न हो, लेकिन हार इतनी भी आसान नहीं जितना अमेरिका ने सोचा

Assam Election 2024: NDA का सीट फार्मूला तय, BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP को क्या मिला?