एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक बनने की ओर अडाणी समूह, खुली पेशकश में मिले 53 लाख शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2022

एनडीटीवी के शेयरधारकों ने शनिवार को अडाणी समूह को करीब 53 लाख शेयरों की पेशकश की। इससे समूह मीडिया कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा और उसे प्रसारणकर्ता कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने का अधिकार मिल जाएगा। अडाणी समूह ने एक छोटी कंपनी का अधिग्रहण करके नयी दिल्ली टेलीविजन लि.(एनडीटीवी) में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी पर अप्रत्यक्ष अधिकार हासिल कर लिया था। इसके बाद समूह मीडिया कंपनी के निवेशकों के लिए खुली पेशकश लेकर आया।

पात्र संस्थागत खरीदारों ने 6.86 लाख शेयरों की पेशकश की। अडाणी की खुली पेशकश एनडीटीवी के शेयर के मौजूदा भाव की तुलना में काफी कम कीमत पर की गई है। खुली पेशकश के तहत शेयर का भाव 294 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि शुक्रवार को शेयर बाजारों में एनडीटीवी का शेयर 414.40 रुपये पर बंद हुआ था। अबतक जितने शेयरों की पेशकश की गई है वह एनडीटीवी के शेयरों का 8.26 प्रतिशत है। इसके अलावा अडाणी समूह 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी पहले ही हासिल कर चुका है।

इसे भी पढ़ें: आयातित तेलों के दाम टूटने से बीते सप्ताह खाद्य तेलों के भाव में गिरावट

अब इन्हें मिलाकर मीडिया कंपनी में समूह की हिस्सेदारी 37.44 प्रतिशत होगी जो इसके संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय की 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी से अधिक है। इससे पहले एनडीटीवी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 61.45 प्रतिशत थी। इसमें 1.88 करोड़ शेयर या 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की थी जिसका गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने गत अगस्त में अप्रत्यक्ष तरीके से अधिग्रहण कर लिया था। अब एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक बनने के बाद अडाणी समूह को कंपनी के निदेशक मंडल के चेयरपर्सन समेत कम से कम दो निदेशक नियुक्त करने का अधिकार मिल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर