Adani Group कोलकाता में ऐतिहासिक कुम्हारटुली घाट का जीर्णोद्धार करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

कोलकाता की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अदाणी समूह ने ऐतिहासिक कुम्हारटुली घाट का पुनरुद्धार करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपीके) के साथ हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुम्हारटुली के लोग कई पीढ़ियों सेमूर्ति बनाने की अपनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस पहल का उद्देश्य घाट को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित तथा कारीगरों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाना है, जिससे शहर के सबसे प्रतिष्ठित नदी तटों में से एक को नया जीवन मिल सके।

एसएमपीके के चेयरमैन रथेंद्र रमन ने कहा, “यह सिर्फ एक जीर्णोद्धार परियोजना नहीं है, बल्कि बंगाल की कलात्मक विरासत का पुनरुद्धार है।” एपीएसईजेड के कारोबार विकास अध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी ने कहा, “कोलकाता की पहचान से भावनात्मक रूप से जुड़े एक स्थान के जीर्णोद्धार में मदद करना सम्मान की बात है। यह स्थान एक पर्यटन स्थल के रूप में कोलकाता के लिए गौरव की बात होगी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने घेरा तो मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब! समझिये Starlink का भारत में प्रवेश क्यों अटका हुआ है?

Sonbhadra Police ने ड्रग तस्करी के पांच मामलों में 5.32 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला