Adani Power और DGPC भूटान में लगाएंगे 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर अदाणी पावर ने भूटान की सरकारी बिजली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) लिमिटेड के साथ भूटान में 770 मेगावाट की चामखारछू-1 जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता किया है। बयान के अनुसार, अदाणी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी डीजीपीसी ने परियोजना स्थापित करने के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना दोनों साझेदारों के बीच दूसरी बड़ी जलविद्युत परियोजना है।

यह परियोजना केंद्रीय भूटान के झेमगांग जिले में चामखारछू नदी पर स्थित है। यह नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर आधारित परियोजना होगी। इसे बीओटी (बनाओ-चलाओ और सौंप दो) मॉडल के तहत अदाणी पावर और डीजीपीसी की 49:51 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली साझेदारी के जरिये विकसित किया जाएगा।

वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की तारीख से इसकी रियायत अवधि 30 साल होगी। इस परियोजना से भूटान की स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग बढ़ेगा। निर्माण कार्य 2027 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है और जमीन पर काम शुरू होने के छह साल के भीतर परियोजना को चालू करने का लक्ष्य है।

अदाणी पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में ऊर्जा बदलाव को तेज करने में जलविद्युत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और साझा टिकाऊपन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। साथ ही, गर्मियों के महीनों में अतिरिक्त हरित बिजली को भारत निर्यात करने में भी मदद मिलेगी जिससे दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभ पैदा होगा।’’ डीजीपीसी के प्रबंध निदेशक दाशो छेवांग रिनजिन ने कहा, ‘‘770 मेगावाट की चामखारछू-1 जलविद्युत परियोजना भूटान की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में योगदान देगी, खासकर सर्दियों के महीनों में...।

इसके साथ ही भारत को अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल और निर्यात के अवसर सृजित होंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Alliance Protest | राहुल गांधी और प्रियंका की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का बड़ा प्रदर्शन: संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दुबई के मुसलमान अच्छे, तो पाकिस्तानी क्यों खराब? Mika Singh ने भारत-पाक रिश्तों पर दिया बेबाक बयान, दुबई से तुलना कर उठाये गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के डर से America ने UK से हटाए अपने B-1 Bombers, महाशक्ति के पसीने छूटते देख दुनिया हैरान!

भारत में दो साल में बनेगा पहला स्वदेशी Civil Aircraft, Ram Mohan Naidu ने दी जानकारी